नगरपंचायत का दर्जा cm भूपेश बघेल ने किया एलान जनकपुर को

kamrun nisha

जिला कोरिया जनकपुर को मिला नगरपंचायत का दर्जा cm भूपेश बघेल ने किया एलान

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषाएं की है। सीएम ने कोरिया जिले के बहरासी में जनकपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का ऐलान किया है।

इसके आलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामदहा को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रामदहा में बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब जल्द ही रामदहा में पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास।

वे रामगढ़ में भेंट-मुलाकात के पश्चात हेलीकॉप्टर से ही 4.15 बजे विकासखंड सोनहत के ही ग्राम रजौली पहुंचेंगे। रजौली में भेंट-मुलाकात पश्चात शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर से बैकुंठपुर पहुंचेंगे। वे इंदिरा पार्क में शाम 6 बजे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 7.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 28 जून को रात्रि विश्राम बैकुंठपुर में ही करेंगे। कई जगह कोरिया जिला में करेंगे ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published.