मिस एवं मिसेस ब्यूटी काॅनटेस्ट हुई जिसके निर्णायक डाॅ0 अजना सैम्यूल एवं जिशा बालन के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहभागियों का चयन किया गया. मुख्य अतिथि नविता शिवहरे

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ ब्यूटी वेलफेयर एसोसियशन कोरिया के ब्यूटिषियनों के द्वारा दिनांक 12/07/2022 को हाॅटल गंगाश्री में प्री सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती नविता शिवहरे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें कोरिया जिले से आए हुए महिलाओं ने कार्यक्रम का काफी लुप्त उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा नृत्य, संगीत का कार्यक्रम के साथ बैकुंठपुर रामायण महिला मण्डली की शानदार प्रस्तुति दी गई। अंत में मिस एवं मिसेस ब्यूटी काॅनटेस्ट हुई जिसके निर्णायक डाॅ0 अजना सैम्यूल एवं जिशा बालन के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहभागियों का चयन किया गया। जिसमें मिस सावन सुंदरी का खिताब प्रथम आयुषी यादव (बैकंठपुर), द्वितीय सिमनी बैकंुठपुर, तृतीय प्रियंका सोनी एवं मिसेस सावन सुंदरी प्रथम मंजू अंसारी (चर्चा), द्वितीय दीपा साहू (बैकंठपुर), तृतीय स्मीता घोष (बैकुंठपुर) को दिया गया। इस कार्यक्रम के विशेष सहयोगी झुमुर डे, पूनम सोनी, रेहाना, सर्मीष्ठा पाल, संध्या गुप्ता, रजनी, करिष्मा, दीपा, पूजा, पापिया मित्रा, आदि थे। इन सभी लोंगो का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.