जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त को कुणाल दुदावत ने बताया.

kamrun nisha

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त को

कोरिया 12 अगस्त 2022/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने सांसद कोरबा लोकसभा ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर अम्बिका सिंहदेव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण व विधायक भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र गुलाब कमरो, विधायक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा डॉ.विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य फूलमती सिंह, रविशंकर सिंह, दृगपाल सिंह, उषा सिंह, ज्योत्सना राजवाड़े, सुनीता कुर्रे, चुन्नी पैंकरा और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन, जिला पंचायत के आय-व्यय, 15 वां वित्त जिला निधि व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.