मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवम विधायक अम्बिका सिंहदेव के मार्गदर्शन में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.

kamrun nisha

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवम विधायक अम्बिका सिंहदेव जी के मार्गदर्शन में
#HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत अपने वार्डवासियों को तिरंगा वितरण करके तिरंगा फहराने की अपील की।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला, वीरों को हरषाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा। मेरे प्यारे बेटे-बेटियों, हम सबने संकल्प लिया है कि हर घर तिरंगा फहरायेगा। आप संकल्प लीजिये कि 13 से 15 अगस्त तक हम सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे।

हम संकल्प लें कि केवल तिरंगा नहीं फहरायेंगे, बल्कि अपने नागरिक कर्तव्यों को पूरा करते हुए प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना हरसंभव योगदान देंगे। हमारे बच्चों ने भीगते हुए भी तिरंगा लहराने का कार्य किया। इन बेटे-बेटियों पर गर्व है। भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा लहरा रहे बच्चों की इस भावना को देखते हुए कोई भी भारत की ओर आंख नहीं दिखा पाएगा। बच्चों की भावना प्रशंसनीय है।

एक बार मैं पुन: शहरवासियों एवम वार्डवासियों सबसे आग्रह करता हूं कि अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज अवश्य फहरायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.