द्वितीय दिवस कलम बन्द काम बन्द हड़ताल

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,,द्वितीय दिवस कलम बन्द काम बन्द हड़ताल

छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया का आंदोलन बैकुंठपुर के प्रेमाबाग प्रांगण में द्वितीय दिवस 23 अगस्त को पूरे जोशोखरोश के साथ कलम बन्द करके काम बन्द कर आंदोलन किया गया
विदित हो कि लगभग समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर आंदोलनरत है किन्तु बार बार आंदोलन करने के बावजूद भी शासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है यह समझ से परे है


छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारी अधिकारी DA जैसी मूलभूत मांग को लेकर सड़क पर है इससे पहले पूर्व की सरकारों ने बिना मांगे केंद्र के अनुरूप DA दिया है

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के तहसीलदार मनेंद्रगढ़ श्रीकांत पांडेय,तहसीलदार सोनहत अमरनाथ श्याम, नायब तहसीलदार पटना भीष्म पटेल,नायब तहसीलदार खड़गवां रामविलास मानिकपुरी भी सम्मिलित होकर हड़ताल की अग्नि को तीव्र किए जिससे कर्मचारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई

सोनहत तहसीलदार अमरनाथ श्याम ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि हम अपनी मांगों को लेकर सड़क पर है यह हमारी मांग नहीं हमारा अधिकार है


जिस प्रकार बाढ़ सूखा का आकलन कर राहत दिया जाता है उसी प्रकार महंगाई का आंकलन कर महंगाई भत्ता दिया जाता है
जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती यह आंदोलन जारी रहेगा
कुछ लोग लालीपाप का आश्वासन पाकर इस आंदोलन से अलग हो रहे है जो कि उचित नहीं है
संभागीय सह सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज 23 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्म दिन है आज के दिन वे हमारे हक व अधिकार DA व HRA की घोषणा कर दें हम तो वैसे भी दुआ देने वाले लोग हैं आज छत्तीसगढ़ सफलता की जिन उचाईयों को प्राप्त कर रहा है उसे प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने अपना खून पसीना बहाया है और जी जान से मेहनत कर सफलता की ओर अग्रसर किया है

आधी रोटी आधा पेट हमारा DA चढ़ गया भेंट
राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव व कन्या विद्यालय के प्राचार्य ए एल गुप्ता ने कहा कि वास्तव में एकता में ताकत होती है और इसे हम यदि समझ जाएं तो DA व HRA मिलने में देर नहीं लगेगी
इस हड़ताल में शिक्षा विभाग के लोग कम ही दिखाई दे रहें है जबकि हमारी संख्या लाखों में है यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि फूट डालो की नीति आज भी चल रही है
जो लोग आज के आंदोलन में उपस्थित नहीं हुए है उनसे आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या ने धरना स्थल में उपस्थित होवें ।
बीज निगम के ए पी मिश्रा ने कहा कि जो सोया हुआ है उसे जगा सकते है किन्तु जो सोने का नाटक कर रहा है उसे भी हमे अथक प्रयास से जगाना है

आज 23 अगस्त के आंदोलन में

संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,जिला संयोजक अशोक यादव,जिला महासचिव विश्वास भगत, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा,प्राचार्य ए एल गुप्ता,अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ डाक्टर एस के मिश्रा,जिला अध्यक्ष सचिव संघ शिवलाल रजवाड़े,अनिल दुबे,प्रांतीय कार्यकारिणी सादिर खान,संभागीय वन कर्मचारी संघ पवन रूपोलीहा,तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रामसाय रजवाड़े,जिला अध्यक्ष फेडरेशन आर पी मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन ए पन्ना,लिपिक संघ अध्यक्ष सादिक खान,अध्यक्ष पटवारी संघ भरत यादव, अध्यक्ष पंचायत सचिव शिवलाल रजवाड़े,मीडिया प्रभारी मो नय्यर अंसारी,पटवारी तहसील अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी,जिला अध्यक्ष आर एम ए स्वास्थ्य संघ परमेश्वर रजवाड़े,संभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ अमृतलाल टुंडे, डाक्टर सुधांशु गुप्ता ,अध्यक्ष लिपिक संघ धीरज सिंह बघेल,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ रेणु जायसवाल , मनमती, शशि कला, आश्रिता जायसवाल,गायत्री पैकरा,पद्मावती सिंह,सुमन जायसवाल,कमला रजवाड़े,पुष्पा सिंह, वंदना सिंह, चम्पा सिंह,पुष्पा सिंह, यू राय,आर एल गौतम, ए शर्मा, सहिस्ता अंजुम अली।
.शुशिला मेरी तिग्गा, नंद लाल सोनी, खाखा, भृत्य संघ से संदीप सिंह ,शैलेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सोनहत रवि पांडेय,
पंचायत विभाग से हीरालाल पटेल,सतीश हरे,भान सिंह मार्को,अनिल कुजूर,नारायण दास,राम सुकुल,दिनेश कुमार,बाबूलाल,गोविंद साहू, शबनम निशा,बिजेश्वर प्रसाद,विजेंद्र लाल,रामलाल , छोटे लाल साहू,धनेश्वर,संदीप कुमार जायसवाल, रामभजन तिग्गा,शिवकुमार,शिवलाल रजवाड़े,उमेश कुमार,कमलेश्वर लाल,बृजभान सिंह,गणेश कुमार रजवाड़े,कबीर दास,शहीद खान, हरध्यान सिंह,श्याम कुमार वर्मा,ईश्वर दास,दुष्यन्त सिंह,
राजस्व विभाग से
संजय सूर्यवंशी,बृजेश साहू,जीवेश मिश्रा,रामदेव राम,योगेश कुमार गुप्ता,भानुमती,सुषमा साहू,शकुन्तला साहू,वंदना कुजूर, सौम्या गुप्ता,अंजलि गुप्ता, नेम कुमारी रजवाड़े,रामचन्द्र, भुनेश्वर सिंह,आशा भगत,ज्योति नेताम,संगीता खलखो,दिवाकर सिंह,महेंद्र सिंह ,राधा चरण,सज्जन सिंह, मो शबीर, रानू कुर्रे,भरत कुमार यादव,शिवलाल ,उमेश कुमार श्रीवास्तव,रामप्रताप सिंह, हेमन्त साहू,सेवक राम मरावी,
एरिगेशन विभाग से
एल एन यादव,बबली बेक,आर के सिंह,
कृषि विभाग से
एस के आर्या,धीरज राय,मोनिका मरावी,कलेश्वर सिंह,
पशु विभाग से
अमर सिंह श्याम, फूलचंद एक्का,विनय कुमार,कल्पना पैकरा,भान सिंह मार्को,विजय तिर्की,दादूराम यादव,
स्वास्थ्य विभाग से
अमृतलाल टुंडे,परमेश्वर रजवाड़े,पूजा वर्मा,पूनम नग्रैया, प्रत्युष तिवारी,
न्यायिक विभाग से
विमला शर्मा, औरलिया मिंज, सिम्मी आदित्य,आर के त्रिवेदी,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,अजीत कुमार,देवराज शर्मा,रमेश मिश्रा,संतोष सिंह,अरविंद तिर्की,अशोक महिपाल,प्रशांत देवांगन,प्रतीक,अभिषेक सिंह,लालजीत बेक,एल बी जायसवाल,जनार्दन प्रसाद,संतोष कुमार,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,पवन कुमार कुशवाहा, श्रवण यादव,रवि प्रकाश मिंज,प्रीतम कुमार कुमार,सुनील प्रधान,राजेश सिंह, समेत भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.