धरना स्थल में आकर कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा हड़ताली अधिकारियों कर्मचारियों का क्रांतिकारी अभिनंदन करते हुए समर्थन किए
kamrun nisha

धरना स्थल में आकर कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा हड़ताली अधिकारियों कर्मचारियों का क्रांतिकारी अभिनंदन करते हुए जायज मांगों का समर्थन किया।
बैकुंठपुर : पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारीयो के द्वारा केंद्र के समान DA और HRA को लेकर आक्रोश के साथ अपने जायज मांगों को लेकर हड़ताल में है। इन्ही मांगो को लेकर जिला कोरिया के भी कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में हैं,केंद्र के द्वारा 34% DA और 7वें वेतनमान के समान HRA को लेकर सभी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वाहन पर प्रेमाबाग बैकुंठपुर में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। जिनका समर्थन देने जिला कोरिया की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने धरना स्थल पहुंच कर क्रांतिकारी अभिनंदन कर मिली और समर्थन दी।
अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने समर्थन पत्र में बताया की हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जब सभी कर्मचारी अधिकारी को 34% DA दे रही है तो छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार यहां के कर्मचारी और अधिकारी को DA और HRA देने से क्यों भाग रही है।
धरना सथल पर समर्थन के समय जिला पंचायत सदस्य सुनीता गोपी कुर्रे भी रही।

इस दौरान – राजेन्द्र सिंह (संभागीय सह संयोजक) के द्वारा स्वागत अभिनंदन और हड़ताल के संबंध में जानकारी दिया गया। आज के हड़ताल में अशोक यादव
(जिला संयोजक),राजेन्द्र सिंह
(संभागीय सह संयोजक),डॉ एस के मिश्रा
(संरक्षक एवं अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ),ए पन्ना
(वरिष्ठ उपाध्यक्ष फेडरेशन एवं महासचिव अजजा शा से संघ कोरिया), आरएमए संघ के जिला अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े और बहुत से संख्या में जिले के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

