‘‘न्यू लाईफ‘‘ में आत्महात्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

kamrun nisha

‘‘न्यू लाईफ‘‘ में आत्महात्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बैकुुंठपुर – ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग मे छात्र/छात्राओं द्वारा विष्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर नाट्कीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विष्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का थीम क्रिएटिंग होप थ्रो एक्षन ‘‘लोगों में अपने काम के जरिए उम्मीद पैदा करना‘‘ निर्धारित की गयी है। इस थीम के माध्यम से विष्व स्वास्थ्य संगठन में संदेष देना चाहता है कि आत्महत्या करने के सोच रखने वालों को किसी भी तरह से अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी है।
विष्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने की शुरूआत वर्ष 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फाॅर सुसाइड प्रिवेशन ;आई.ए.एस.पी.द्ध ने की थी। विष्व आत्महत्या दिवस का उद्देष्य आत्महत्या के बारे में बातचीत शुरू करना और यह दिखाना है कि इसकी रोकथाम संभव है।
‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं ने नाट्कीय कार्यक्रम के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम की जानकारी अन्य छात्राओं को प्रदान की तथा इसके कारण, लक्षण, जागरूकता एवं इसकी रोकथाम से अवगत कराया एवं प्राचार्य डाॅ0 अंजना सैमुअल के द्वारा कांउसलिंग, थैरीपी, एवं इसके उपचार एवं अवसाद से बचने के उपाय के बारें में जानकारी प्रदान की गई। नाट्कीय कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर प्रिंयका पाठक एवं प्राचार्य डॅा0 अंजना सैमुअल के मागदर्षन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.