मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष निषाद पहुंचे कोरिया, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पत्रकारों से सीधी बात पत्रकारों ने बताया परेशानियां मछुआ समितियाे की अध्यक्ष ने मत्स्यपालन विभाग की ली बैठक। और दी चेतावनी सुधारने के लिए लगाएं दो फटकारे

जिला कोरिया बैकुंठपुर मे ,,अध्यक्ष निषाद के द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे पत्रकारों से बातचीत की गई एवं पत्रकारों के द्वारा बताया गया कोरिया जिला के मछली विभाग की लापरवाही किस तरह की जाती है मछली विभाग के अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार एवं पत्रकारों को जानकारी ना देना और मछुआ समिति या समूह के सदस्यों को जानकारी सही प्रकार नहीं दी जाती उनका पंजीयन कैसे होगा कोई भी बातें नहीं बताई जाती उनके हित में बैठक में खाली खानापूर्ति की जाती है चंद लोगों को जानकारी पता रहता है बहुत से ऐसे हैं जिनको जानकारी नहीं मिलती जिससे क्षेत्र की मछुआ समिति पूरी तरीके से लाभ नहीं ले पाती मछली विभाग के अधिकारी के द्वारा बोला जाता है कि आरटीआई लगाओ ताे जानकारी लो इस तरीके बात की जाती है मछली विभाग के द्वारा सही समय पर मछली के खाने के लिए दाना नहीं दी जाती मछलियों का भूख से मृत्यु हो जाती है यह सारी बातें बताया गया और उनसे यह भी कहा गया कि मछली विभाग के अधिकारी को समझाइश दीजिए दुर्व्यवहार ना करें बात करने का सलीका सीख ले। बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा विश्वास दिलाया गया कि हमारी सरकार बेहतर काम करेगी इसी की जानकारी के लिए मैं स्वयं मीटिंग ले रहा हूं यहां मछली विभाग अधिकारी की बहुत सी कमियां सामने आई मेरे इसे मैं दूर करूंगा और मछली विभाग के अधिकारी को दो बार फटकारा भी लगा चुका हूं मीटिंग में
बोर्ड अध्यक्ष। निषाद के द्वारा बताया गया छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष निषाद पहुंच चुके है हम स्वयं कोरिया, मछुआ समिति और मत्स्यपालन विभाग की ली बैठक
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने पत्रकारों को बताया कि मेरे उपस्थिति में अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के मंथन सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी उपस्थित थे। बैठक में निषाद ने समितियों की आवश्यकताओं और मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मत्स्य पालन की योजनाओं के विषय में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों के गठन कर योजनाओं का लाभ दिलाएं।
बैठक में मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने जिले में संचालित योजनाओं एवं प्रगति के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर 05 हितग्राहियों को जाल, 02 हितग्राहियों को महाजाल तथा 08 हितग्राहियों को आइसबॉक्स का वितरण किया गया। बैठक में कुछ मछुआ समितियो के सदस्य उपस्थित थे ना के बराबर, मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा योजनाओं से सम्बंधित कुछ हीं हितग्राही उपस्थित थे। अध्यक्ष एमआर निषाद ने एहसास किया जानकारी की कमी है । मछुआ समितियो को इन कमियों काे मछली विभाग के अधिकारी के द्वारा दूर की जाए । और सभी को लाभ मिले छत्तीसगढ़ शासन की योजना है फाइलों में रखने के लिए नहीं हितग्राहियों को इसका लाभ मिले सीधा ।

