newकोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया जिला अस्पताल के मुख्य स्वास्थ अधिकारी बदले डॉ आर एस सेंगर बने कोरिया जिला अस्पताल के नए मुख्य स्वास्थ अधिकारी

kamrun nisha

कोरिया जिला अस्पताल के मुख्य स्वास्थ अधिकारी बदले

डॉ आर एस सेंगर बने कोरिया जिला अस्पताल के नए मुख्य स्वास्थ अधिकारी

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर : डॉक्टर सेंगर

कोरिया जिले के जिला अस्पताल के मुख्य स्वास्थ अधिकारी रामेश्वर शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विभाग पद से हटाते हुए कोरिया जिला अस्पताल बैकुंठपुर के नए जिला स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में डॉ आर एस सेंगर को नई जिम्मेदारी दी गई है

आपको बता दें कि कोरिया जिला अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा मीडिया में कार्यप्रणाली को लेकर कई बार सुर्खियों में बने रहे साथ ही कई शिकायतों के बाद प्रशासनिक व्यवस्था ने डॉ रामेश्वर शर्मा के स्थान पर डॉ आर एस सेगर को जिला अस्पताल बैकुंठपुर प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है डॉ आर एस सेंगर वर्तमान समय में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ हैं डॉ आर एस सेंगर ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को तैयार करना साथ ही कुछ ऐसे डॉक्टर का मोबाइल नंबर को अस्पताल में चस्पा किया जाएगा जोकि मरीजों की सुविधा के आधार पर त्वरित सेवा देने के लिए समर्पित रहेंगे

बाइट: डॉ आर एस सेंगर
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *