Tuesday, September 22, 2026
newकोरियाछत्तीसगढ़

बढ़ते जनाधार से विरोधी दल हैं परेशान जनपद चौक में लगा हुआ बैनर अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का असामाजिक तत्व के द्वारा रात में जला दिया गया

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर जामपारा ,,,बढ़ते जनाधार से विरोधी दल हैं परेशान
जनपद चौक में लगा हुआ बैनर अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का असामाजिक तत्व के द्वारा रात में जला दिया गया जिससे कि राजनीतिक द्वेष का परिचय देखने को मिल रहा ऐसी स्थिति में जब चुनाव पास में हो तो वैसा होना बहुत ही आपत्तिजनक कृत्य हैं लगातार जनसंपर्क और लोकप्रियता बढ़ता देखकर अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह जी का बैनर को विरोधी दलों के द्वारा रात के अंधेरे में जलाने की कोशिश की गई
वही अन्नपूर्णा सिंह जी का कहना है कि हमें तो नगर और वार्ड के लोगों का अपनापन आशीर्वाद हमेशा मिलता है और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा ऐसे तुच्छ और निम्न मानसिकता के लोगों से हमारे जनाधार को कोई फर्क नहीं पड़ता


वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे के द्वारा थाना बैकुंठपुर में जाकर ऐसे असामाजिक तत्व के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया इस निंदनीय कृत्य से शहर में चर्चा का विषय एवं आम जनता में आक्रोश है एवं उनकी मांग है कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *