नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रहण

kamrun nisha

नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रहण

कोरिया, 05 अक्टूबर 2022/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बुधवार 05 अक्टूबर को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। लंगेह कोरिया जिले के 18 वें कलेक्टर होंगे। उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर लंगेह ने उपस्थित अधिकारियों से औपचारिक परिचय लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके, संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, बैकुण्ठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस लंगेह इससे पूर्व सरगुजा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.