नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने की प्रेस वार्ता स्थानीय विधायक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप।

प्रेस विज्ञप्ति
नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने की प्रेस वार्ता
स्थानीय विधायक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
मंगल भवन मैरिज गार्डन के भूमि पूजन में नगर पालिका अधिकारी द्वारा उपेक्षा का लगाया आरोप
नगर पालिका अधिकारी के मनमाने बर्ताव से परेशान है सारा बैकुंठपुर
बैकुंठपुर कोरिया

आज बैकुंठपुर के जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारी एवं नगर पालिका के अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित पार्षदों ने प्रेस वार्ता की और कहा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा लगातार नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा समर्पित पार्षदों की लगातार उपेक्षा किया जा रहा है इससे परेशान होकर आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता की और कहा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्ता पक्ष के विधायक के संरक्षण में भाजपा के समर्थित पार्षदों एवं अध्यक्ष की लगातार उपेक्षा एवं मनमाना किया जा रहा है जिससे परेशान होकर आज नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने प्रेस वार्ता की
अध्यक्ष नगर पालिका का यह भी कहना है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कई जगह पालिका की राशि खर्च की जांच जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं होती है अगर बाद में मेरे द्वारा या फिर किसी अन्य पार्षद या सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी जाती है जिसकी जानकारी भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा नही दी जाती है
नगर पालिका के द्वारा किया जा रहा है कोई भी कार्य कोई भी कार्यक्रम की जानकारी तर्क मुझे देना नगर पालिका अधिकारी उचित नहीं समझती है साथ ही सत्ता पक्ष के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है कुछ दिन पूर्व राजीव युवा मितान कार्यक्रम की जानकारी मुझे कार्यक्रम शुरू होने के 2 घंटे बाद प्राप्त हुई इससे यह सिद्ध होता है कि कहीं ना कहीं अधिकारियों पर किसी न किसी का दबाव है
इस संबंध में भानु पाल पार्षद वार्ड नंबर 1 ने कहा कि पूर्व में भी पुराने बस स्टैंड में स्थित दुकान में भी काफी बंदरबांट किया गया था जिसका मामला आज भी माननीय न्यायालय में चल रहा है
प्रेस वार्ता मे नविता शिवहरे ने की यह मुख्य बात—
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सत्ता पक्ष के विधायक का मिल रहा संरक्षण
- नगर पालिका अध्यक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के पार्षदों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी देती है ज्यादा महत्व
- नगर पालिका के सारे कार्य नगर पालिका के कार्यालय से नहीं बल्कि स्थानीय विधायक एवं नगर पालिका अधिकारी के बगले होते हैं संचालित
- विकास कार्य के लिए 5 करोड़ को सभी ने मिलकर पूरे 20 वार्ड में बराबर से कार्य करने का निर्णय सभी ने निर्णय लिया था परंतु स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्ड में आधे से अधिक कार्यों का बदलाव कर दिया गया,
- नगरपालिका के कई कर्मचारी नगर पालिका के अधिकारी के निजी निवास मनेंद्रगढ़ में करते हैं कार्य
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपने आधे से अधिक समय अपने मनेंद्रगढ़ निज के निवास पर करती है व्यतीत
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस तरह की कार्यशैली नगर पालिका अधिकारी एवं शासन सत्ता के लोगो को बनी रहेगी तो भारतीय जनता पार्टी जल्द सड़कों पर उतरेगी नगरपालिका का तालाबंदी भी किया जाएगा
बॉइट
नविता शिवहरे
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर
बॉइट
कृष्ण बिहारी जयसवाल
जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोरिया
**निवेदन*
नविता शैलेश शिवहरे
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर*

