सेंट्रल से पैसा निकाल कर निकले ग्रामीण से 49 हजार की लूट..कोरिया पुलिस का कमाल..10 घण्टों में ही पकड़ा 2 आरोपियों को

kamrun nisha

थाना प्रभारी बैकुंठपुर ने कमाल कर दिया 10 घंटे के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर दिया गया पैसा भी बरामद कर लिया,, सराहनीय कार्य

सेंट्रल से पैसा निकाल कर निकले ग्रामीण से 49 हजार की लूट..कोरिया पुलिस का कमाल..10 घण्टों में ही पकड़ा 2 आरोपियों को…

पैसा लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार

कोरिया पुलिस ने एक बार फिर कमाल करते हुए ग्रामीण से दिन दहाड़े 49 हजार की लूट करने वाले दोनो आरोपियों को 10 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर मिसाल पेश की है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित रामसाय राजवाडे पिता कल्लू प्रसाद उम्र 60 साल निवासी धौरापारा, बैकुण्ठपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे नाम पर अटल आवास भवन निर्माण हेतु शासन की ओर से राशि स्वीकृत होकर सेंट्रल बैंक के खाते में 2,30,000.00 रुपये आया है। जिससे मिस्त्री व लेबर लोगो को मजदूरी पेमेंट करने के लिए 10 अक्टूबर लगभग 12.00 बजे सायकल से सेंट्रल बैंक बैकुण्ठपुर जाकर अपने खाता से 49,000 रुपये निकाला। उक्त पैसे को एक पन्नी में बाधकर सफेद झोला में पासबुक सहित रखकर सायकल के हैंडल में लटकाकर वापस धौराटिकरा जा रहा था। उसी समय करीब 2.30 बजे से 3.00 बजे के मध्य दो व्यक्ति एक काले रंग के मोटर सायकल में पीछे से आये और मोटर सायकल को मेरे बगल मे सटा कर आगे से अड़ा दिये तब मैं सायकल को रोक नीचे उतरा तब पीछे बैठे व्यक्ति मेरा हाथ को पकड़ लिया और धमकाते हुए बोला हल्ला करेगा तो जान से मार देंगे और मोटर सायकल चलाने वाला व्यक्ति मेरे सायकल के हैण्डल में लटकाया झोला में रखा नगदी रकम 49,000 रुपये व पासबुक को लूट कर दोनो अपने मोटर सायकल में बैठ कर चेर की तरफ भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर
SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर TI अश्विन सिंह ने अलग-अलग टीम गठित कर बैंक के CCTV फुटेज के आधार पर लूट करने वाले मुस्ताख खान पिता गुलाम हुसैन उम्र 37 वर्ष निवासी मझगवां, दिनेश यादव पिता बालिक राम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी मझगवां को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो ने जुर्म करना स्वीकार किया व लूट के पैसे को आपस में बांट लिया था। उक्त दोनों आरोपियों से लूट में प्रयुक्त वाहन 01 नग प्लेटिना मोटर साईकिल कीमती लगभग 35000 रू. एवं लूटे हुये नगदी रकम 49000.00 उन्चास हजार रूपये एवं पास बुक को जप्त किया गया। उक्त दोनो आरोपीयों को लूट करने के जुर्म में भादवि की धारा 392,34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर अश्वनी सिंह, आरकक्ष सजल जायसवाल, धर्मबेल तिर्की, विमल जायसवाल, रामायण सिंह, ईलियास कुजूर भानू प्रताप एवं सायबर सेल से नवीन दत्त तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.