विधायक अंबिका सिंहदेव के द्वारा बचरा पोंडी हाथी प्रभावित क्षेत्र मुगूम बारी और कसबेहरा का भ्रमण किया इस दौरान ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर संसदीय सचिव एवं क्षेत्र की विधायक दीदी अंबिका सिंहदेव के द्वारा बचरा पोंडी हाथी प्रभावित क्षेत्र मुगूम बारी और कसबेहरा का भ्रमण किया इस दौरान ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश के साथ सुरक्षित दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया साथ ही ग्रामीणों के संग चर्चा कर भविष्य में हाथियों के बढ़ते प्रभाव को रोकने व फसल जनहानि को रोकने के संबंध में कई विकल्पों पर विचार किया गया। सीमांत क्षेत्र के लोगो को हाथियों से सुरक्षित रहने के लिए 250 टॉर्च का वितरण किया गया।साथ ही हाथियों को भागने के लिए पटाखों का उपयोग न करने की सलाह दी। विधायक अंबिका सिंहदेव दीदी को अपने क्षेत्र में पाकर ग्राम वासी गद गद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.