वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनी का वृक्षारोपण एसडीओ अखिलेश मिश्रा वन विभाग वृक्षारोपण पूरी हरियाली और सुरक्षित आज भी
kamrun nisha

वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनी का वृक्षारोपण एसडीओ अखिलेश मिश्रा वन विभाग
कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाला वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर द्वारा ग्राम पंचायत आनी में सुसज्जित और व्यवस्थित वृक्षारोपण करवाया गया था कराया गया वृक्षारोपण पूरी हरियाली और सुरक्षित आज भी बना हुआ है जिसका पूरा श्रेय एसडीओ अखिलेश मिश्रा वन विभाग बैकुंठपुर को जाता है

आपको बता दें कि जहां पर पौधारोपण वन विभाग के द्वारा किया जाना था खाली पत्थर मुरूम छोटी-छोटी गिट्टी और बहुत सारी परेशानियां थी
एसडीओ वन विभाग के अखिलेश मिश्रा के द्वारा उन कंकड़ पत्थर के जगह में मिट्टी गिरवाया गया और बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया गया और उसमें वृक्षारोपण करवाया गया आनी में अखिलेश मिश्रा के लिए चैलेंज था एसडीओ अखिलेश मिश्रा मिट्टी डलवा कर चारों तरफ आज उसी जगह में पेड़ पौधे जो वृक्षारोपण करवाया गया था आज लहलहा रहे हैं हरियाली में बरगद पीपल आमला शीशम नीम लिपटिस कई प्रकार के वृक्षारोपण किया गया है हरियाली चारों तरफ छाया हुआ है और चारों तरफ से तार के द्वारा बाउंड्री वॉल भी करवाया गया जिसको गाय बकरी खा नहीं सकते वृक्षारोपण सुरक्षित है
एसडीओ अखिलेश मिश्रा के कार्य देखकर सभी विभाग खुशी महसूस करते हैं काम करवाने का तरीका बहुत ही उम्दा किस्म का है मिश्रा साबित कर दिए नेक इरादे से कराए गए कार्य वृक्षारोपण का आज देखने से मन को मोह लेता है आने वाले कल में वृक्षारोपण से बहुत सारे फायदे मिलेंगे
गौरतलब हो कि वृक्षारोपण को लेकर जहां कई विभाग करते तो जरूर है लेकिन सही देखरेख के अभाव में पौधे सूख जाते हैं वही अखिलेश मिश्रा वन विभाग बैकुंठपुर के द्वारा आनी में कराया गया वृक्षारोपण पूरा हरा भरा और सुरक्षित है इसी प्रकार से अन्य विभाग द्वारा कराए गए वृक्षारोपण को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए तो वृक्षारोपण का अभियान सफल हो सकता है वन विभाग बैकुंठपुर के द्वारा कराया गया यह वृक्षारोपण एक उदाहरण की तरह है जिससे अन्य विभागों को भी सीखने की जरूरत है
एस डी ओ अखिलेश मिश्रा बैकुंठपुर वन विभाग

