Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नए साल में कोरिया यातायात पुलिस नए तरीके से कर रही लोगों को जागरूक

कमरून निशा


कोरिया यातायात पुलिस द्वारा नववर्ष की शुरुआत यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को मीठा खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ व कलम भेंट कर के किया नव वर्ष के प्रथम तीन दिन हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से घड़ी चौक बैकुंठपुर, खरवत तिराहा पटना आदर्श चौक में यातायात विभाग द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते रहे साथ ही जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते पाया गया उन्हें मीठा खिला कर व पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि यातायात सैनिक महेश मिश्रा पूरे वर्ष भर स्वयं के खर्च पर यातायात जन जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए जाने जाते हैं इनके अथक प्रयासों का परिणाम रहा है कि विगत कई वर्षों से जिले में सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में कमी आई है, श्री मिश्रा द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों कि वाहन चालक एवं मालिकों व आम जनों के द्वारा निरंतर प्रशंसा की जाती है।
यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक सुरजन राम राजवाड़े ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अपने वाहन के संपूर्ण कागजात ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं व्यवसायिक वाहन के चालक फिटनेस व परमिट, कर अदायगी की रसीद हमेशा अपने साथ रखें दो पहिया वाहन चालक वाहन चालन करते समय हमेशा हेलमेट जरूर लगाएं , चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चालन ना करें, शराब या किसी अन्य प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें, निरंतर सुरक्षित गति से चलते हुए अपनी यात्रा को सफल करें, यातायात पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।
उक्त तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सुरजन राम राजवाड़े, प्रधान आरक्षक किशुन राम भगत, यातायात सैनिक महेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।