अजय सिंह जी ने…ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अब तीसरा कार्यकाल…जिला अध्यक्ष की नाराजगी पड़ी भारी नगर व चरचा अध्यक्ष बदले गए पीसीसी ने सूची जारी की

कमरुन निशा
जिला कोरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को राज्य के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह को उनके शानदार नेतृत्व की वजह से लगातार तीसरी बार रिपीट किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में यहा अजय सिंह की हैट्रिक है। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कट्टर कांग्रेसी कहे जाने वाले अजय सिंह का परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा है और उनकी कार्यशैली से स्थानीय से लेकर संभाग और राज्य के शीर्ष नेता भी काफी प्रभावित रहे हैं। जबकि नगर अध्यक्ष के पद पर दीपक गुप्ता के स्थान पर राजीव गुप्ता तथा शिवपुर-चरचा में भूपेंद्र यादव के स्थान पर अजीत लकड़ा की नियुक्ति की गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता से जिला अध्यक्ष अघोषित रूप से नाराज रहा करते थे। संभवत इसी का खामियाजा दीपक गुप्ता को भुगतना पड़ा। वही राजीव गुप्ता और अजीत लकड़ा स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव की गुड बुक में बताए जाते हैं।
इसी प्रकार सोनहत में सुरेश सिंह, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण राजेश साहू, मनेन्द्रगढ़ शहर राजेश शर्मा, भरतपुर रवि प्रताप सिंह, खड़गवां चिरमिरी मनोज साहू, चिरमिरी शहर सुभाष कश्यप व कोटाडोल रामप्रसाद मानिकपुरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेश कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल चारों तरफ छाया हुआ है कार्यकर्ता बधाई देते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.