एनएसयूआई ने नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अपने जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। नए जिले में दो जिला अध्यक्षो की नियुक्ति.

मनेन्द्रगढ़। एनएसयूआई ने नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अपने जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। नए जिले में दो जिला अध्यक्षो की नियुक्ति एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने की है। लंबे समय से एनएसयूआई में सक्रिय कासिम अंसारी को जिले का शहरी जिलाध्यक्ष व दिव्यम पांडेय को जिले का ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि दोनों जिलाध्यक्ष एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खास समर्थक बताए जाते है।

