Saturday, October 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

नपा बैकुंठपुर में अलाव व्यवस्था नहीं ठंडी का मौसम परिवर्तन ठंडा बढ़ने से आम जनमानस एवं आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना

स्टेट हेड कमरून निशा

ठंडा से बचने के लिए नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने की मांग अलाव व्यवस्था कराने के लिए

जिला कोरिया बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कई जगह पर नगर पालिका बैकुंठपुर के द्वारा अलाव व्यवस्था की जाती थी और इस साल भी की जानी है लेकिन नगरपालिका के द्वारा अलाव व्यवस्था नहीं की जा रही ठंडी का मौसम परिवर्तन के कारण ठंडा बढ़ने से आम जनमानस एवं आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है नगर पालिका बैकुंठपुर के द्वारा शहर के कई मुख जगह पर व्यवस्था की जाती थी बस स्टैंड घड़ी चौक। जिला अस्पताल बैकुंठपुर एवं नगरपालिका मे कई जगह अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन अभी तक नहीं की गई है।


आपको बता दें कि कोरिया जिला बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत इन इन जगहों में अलाव की व्यवस्था बस स्टैंड घड़ी चौक जिला अस्पताल नगरपालिका के सामने लेकिन अभी तक नगर पालिका के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई इन इन जगहों पर यात्री जनमानस परेशानियों का सामना कर रहे हैं ठंडी में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बहुत ही जरूरी अलाव व्यवस्था होनी चाहिए मरीजों के साथ आने वाले जनमानस ठंडी में अकड़ रहे।