धान खरीदी केंद्र सलवा में सुचारू रूप से किसानों की धान खरीदी की जा रही समिति प्रबंधक बालाजी।

कोरिया बैकुंठपुर सलवा धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक सलवा के बालाजी एवं किसानों के द्वारा बताया गया कि धान खरीदी का संचालन अच्छे से किया जा रहा है समिति प्रबंधक बालाजी के द्वारा अच्छे से हमारे धानों की खरीदी एवं धान की भजन की जा रही है धान का टोकन भी काटा जा रहा है हम किसानों को अभी तक कोई भी परेशानी नहीं है समिति प्रबंधक के द्वारा मदद भी की जा रही है एवं समझाइश भी दी जा रही है की धान में किसी प्रकार की कमी ना हो धान अच्छा हो पुराना ना हो धान में बदरा ना हो धान में नमी ना हो समिति प्रबंधक बालाजी के द्वारा बताया गया शासन के एवं जिला प्रशासन के नियम अनुसार धान खरीदी की जा रही है धान बेचने आए हुए किसानों ने बताया कि हम लोगों को बारदाने की कमी भी नहीं है समिति के द्वारा दी जा रही है एवं समिति प्रबंधक बालाजी के द्वारा समझाएं दी जा रही है कि सोशल डिस्टेंस का पालन भी करना है किसानों को बैठने की व्यवस्था भी की गई है एवं धान खरीदी केंद्र सलवा में चारों तरफ से तार के द्वारा बाउंड्री वाल भी करवाया गया है जिससे जानवर ना आ सके किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है समिति प्रबंधक बालाजी का किसानों ने तारीफ भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.