दर्शकों के स्वागत में जादूगर आंनद ने फूलों से भर दिया पूरा स्टेज। 6 फीट के लड़के को ठोक कर ढाई फिट का बनाया। दर्शक हुए आश्चर्य चकित.

kamrun nisha

दर्शकों के स्वागत में जादूगर आंनद ने फूलों से भर दिया पूरा स्टेज।
6 फीट के लड़के को ठोक कर ढाई फिट का बनाया।
दर्शक हुए आश्चर्य चकित।

मनेंद्रगढ़। शहर के खेडिया टॉकीज में चल रहे विश्व प्रसिद्ध जादूगर आंनद ने दर्शकों के स्वागत में अपने मायाजाल से पूरा स्टेज रंग बिरंगे फूलों से भर दिया। लकड़ी के खाली बाक्स से निकल रहे फूलों का गुलदस्ते ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इतना ही नहीं देश के मशहूर जादूगर आंनद ने अपने प्रदर्शन के अगले ही दौर में जैसे ही 6 फीट के लड़के को ठोक,ठोक कर ढाई फिट का बना दिया वैसे ही खचाखच भरे दर्शकों की तालियां गूंजने लगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जादूगर आनंद के मैनेजर फारुख भाईजान ने बताया की मनेंद्रगढ़ शहर में विश्व प्रसिद्ध जादूगर आंनद का जादू शो बहुत कम समय के लिए खेडिया टॉकीज हाल में चल रहा है। आखिरी सप्ताह में जैसे-जैसे आम जनता में जादूगर के जाने की जानकारी मिल रही है वैसे ही अचानक भीड़ उमड़ पड़ रही है जिनके लिए बैठने की कुर्सियां भी कम पड रही है। इस वजह से रविवार को स्पेशल 3 शो करेंगे। 1 बजे,4 बजे और 7 बजे। मनेंद्रगढ़ में बस कुछ गिनती के दिन ही शो होगा फिर समापन समारोह कर मनेंद्रगढ़ के जनमानस की दुआएं समेटे हुए विदा होंगे।
लगभग 3 घंटे के जादुई शो में एक से एक बढ़कर हैरान कर देने वाले जादुई कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया है।
मनेंद्रगढ़ में चल रहे जादूगर आंनद के शो में 36 कलाकारों द्वारा अद्भुत कला का प्रदर्शन किया जाता है जिसमें विदेशी जादू का प्रदर्शन भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.