दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला आरोपी पिस्टल सहित हुआ गिरफ्तार।
kamrun nisha

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला आरोपी पिस्टल सहित हुआ गिरफ्तार
रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी ने की थी फायरिंग
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाले संजय नगर ओढ़गीनाका के रहने वाले जितेंद्र अग्रवाल के मकान में फायरिंग करने वाले आरोपी रिटायर्ड आर्मी धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथी आकाश गुप्ता ने पैसे के लेनदेन को लेकर आवेश में आकर मकान में लगे शटर के ऊपर फायरिंग कर दी इसके बाद उक्त घटना की सूचना बैकुंठपुर कोतवाली थाना को दी गई जिस पर पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए चंद ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से एक पिस्टल और एक राउंड गोली बरामद की गई
आपको बता दें कि बैकुंठपुर के रहने वाले जितेंद्र अग्रवाल के मकान पर फायरिंग को लेकर पुलिस तत्परता से कार्यवाही करते हुए रिटायर्ड आर्मी के धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं उसके सहयोगी आकाश गुप्ता उर्फ सनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया प्रथम दृष्टया में पैसे के लेनदेन को लेकर रिटायर्ड आर्मी के जवान ने फायरिंग की पुलिस तत्परता दिखाते हुए चंद ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
बाइट: त्रिलोक बंसल
पुलिस अधीक्षक कोरिया

