छत्तीसगढ़

मेडिकल स्टोर्स में दबिश ज्यादा कीमत पर मास्क बेचते पकड़ाए,

कमरून निशा
भिलाई । नेहरू नगर स्थित 2 मेडिकल स्टोर मधु मेडिकल स्टोर एवम् जेनोटा रेमेडीज में खाद्य एवं ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सरप्राइज चेकिंग की । मधु मेडिकल में तो सब ठीक मिला, लेकिन जेनोटा रेमेडीज में 3 प्लाई वाले मास्क जिनकी कीमत शासन ने सिर्फ 10 रुपए तय की है को तीन गुना 30 रुपए में बेचते पाया गया , साथ ही क्रय विक्रय रजिस्टर भी दुकानदार द्वारा मेंटेन नहीं किया जा रहा है । टीम ने पंचनामा बनाकर जेनोटा रेमेडीज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 1955 के तहत मामला बनाकर खाद्य एवम् ड्रग लाइसेंस अधिकारी के पास अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है । खाद्य एवं ड्रग विभाग की टीम में ड्रग इंस्पेक्टर बृजराज सिंग के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारद राम कोसरे एवम् खीर सागर पटेल भी शामिल थे । विदित हो कि कोरोना वायरस की वजह से मास्क और सेनेटाइज़र्स की कला बाजारी रोकने तथा कीमतों में नियंत्रण रोकने के लिए ड्रग विभाग की टीमें 14 मार्च से लगातार दौरा कर रही हैं , तथा शिकायत मिलने पर दबिश भी देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *