_कलेक्टर ने जिले में कोरोना परीक्षण एवं निगरानी की अद्यतन स्थिति की दी जानकारी

कमरुन निशा
कोरिया 11 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से चल रही जंग से निपटने के लिए जिला स्तर पर प्रशासन ने अपनी तैयारियां दुरूस्त रखी हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में कोरोना परीक्षण एवं निगरानी की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों में विदेशों से आये लोगों पर विशेष स्वास्थ्यगत निगरानी रखी जा रही है। जिले में अभी कुल 1217 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। साथ ही 5 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिले से कोरोना के कुल 34 मामले सामने आये, जिन्हें परीक्षण हेतु भेजा गया था। परीक्षण में सभी निगेटिव पाये गये हैं।
कलेक्टर ने बताया कि बैकुण्ठपुर में स्थित जिला अस्पताल एवं सेंट्रल हॉस्पिटल में आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। इसी तरह बैकुण्ठपुर, चिरमिरी एवं मनेन्द्रगढ़ में भी क्वारंटाइन बेड तैयार किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है। जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम रहे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षात्मक उपायों से अवगत भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.