कलेक्टर श्री सिंह ने की जरूरतमंदों की मदद के लिए समस्त नागरिकों से अन्न दान की अपील जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में अनाज बैंक की स्थापना

कमरुन निशा
कोरिया 11 अप्रैल 2020/ कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न आपदा की इस घड़ी में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जरूरतमंदों की मदद के लिए समस्त नागरिकों से अन्न दान करने की अपील की है। इसके लिए जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में अनाज बैंक की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में हम सभी परस्पर सहयोग के साथ ही इसे हरा सकते हैं। इस अनाज बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी। किसी भी प्रकार की सहायता जैसे अनाज, राशन, सब्जियां व अन्य सामग्री सहयोग स्वरूप दे सकते हैं। एकत्रित सामग्री के राहत पैकेट तैयार किए जाएंगे। जिसमें चावल, दाल, आटा, नमक, सब्जी, तेल, हल्दी व मसाला जैसी सामग्रियां शामिल हैं। इन राहत पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अनाज बैंक में सहयोग करने हेतु अपने अनुभाग के एसडीएम, नगरीय निकाय अधिकारी अथवा पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।
कोरोना को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करना बेहद जरूरी है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नागरिकों से सादर आग्रह किया है कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक होने को नाते संकट की इस घड़ी में उदारतापूर्वक यथासंभव सहयोग करें और जरूरतमंदों के लिए किसी भी प्रकार की सहायता यथा अनाज, राशन, सब्जियां, व अन्य सामग्री अन्न बैंक के माध्यम से सहयोग स्वरूप जरूर प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.