सरगुजा संभाग की आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट धनवार तथा रामानुजगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण…
kamrun nisha


कोविड-19 (कोरोना माहामारी) के बढ़ते प्रभाव एवं सरगुजा संभाग के सभी जिलों में लगे लॉक-डाउन के मद्देनजर दिनांक 17 मई 2021 को सुश्री जिनेविवा किंडो, कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं श्री आर.पी. साय, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना बसंतपुर अंतर्गत छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट धनवार तथा थाना रामानुजगंज अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड की सीमा पर स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान चेक पोस्टों में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि दीगर उत्तर प्रदेश राज्य व झारखंड से छत्तीसगढ़ में आने-जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच कर उनके संबंध में विस्तृत जानकारी अनिवार्यतः नोट किया जावें। शासन के द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी गाईड-लाईन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की समझाईस दी गई। जवानों द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा व लगन से करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही मैके पर मौजूद अधिकारियों को इनके भोजन समुचित व्यवस्था व कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

