मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्नछत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-
मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े
kamrun nisha

बैकुंठपुर – ग्राम पंचायत केनापारा में प्रधानमंत्री आवास से गरीबो को वंचित करने वाली भूपेश सरकार को जगाने हेतु मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिसमे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जी, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, कार्यक्रम प्रभारी कुबेर साहू, वंदना राजवाड़े, रमेश सिंह प्रदीप राजवाड़े, पवन राजवाड़े,भरत राजवाड़े,अशोक जायसवाल,तनवीर अहमद, लल्ला यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना हर गरीब का पक्का मकान हो अपना लेकिन 2018 में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूरे स्वीकृत आवास को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है चुनाव से पहले कांग्रेस की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे की थी लेकिन एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है। जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, केंद्र के मोदी सरकार द्वारा कुल लगभग 16 लाख आवास में से स्वीकृत लगभग 12 लाख प्रधानमंत्री आवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है। भूपेश सरकार से अनेक बार मांग करने के बाद भी गरीबों के सर से छत को छीना जा रहा है, भूपेश सरकार द्वारा गरीबों के आवास हेतु राज्यांश शीघ्र जारी नहीं करेंगे तो आने वाले समय में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गांव-गरीब किसान के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया है लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार ने विकास पर अंकुश लगा दिया है यह सरकार सिर्फ अपनी जेब भरने में लगी है।

