Sunday, September 27, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

रेशम केंद्र जामपारा में आज संसदीय सचिव (ग्रामोद्योग विभाग) एवं बैकुठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह देव जी का जन्म दिवस धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

कमरून निशा

जिला कोरिया बैकुंठपुर के रेशम केंद्र जामपारा में आज संसदीय सचिव (ग्रामोद्योग विभाग) एवं बैकुठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह देव जी का जन्म दिवस धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
दोपहर 12 बजे वे रेशम केंद्र के गेट पर पहुँची। श्री श्याम कुमार जी (ADS) द्वारा माल्यार्पण से स्वागत किया गया।साथ ही सुन्दर करमा नृत्य संगीत द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात महोदया जी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। साथ ही रेशम विभाग व अन्य लोगों ने उपहार भेट किया।
अन्त में महोदया जी ने आयोजन समिति,समस्त ग्रामवासी,व रेशमविभाग को धन्यवाद दिया एवं महिलाओं को अधिक से अधिक रेशम गतिविधि से जुडकर आय कमाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला रेशम कृमिपालन समिति के अध्यक्षा अन्नपूर्णा जी,जामपारा सरपंच रेखा जी,श्री श्यामकुमार (सहायकसंचालक रेशम),श्री राम प्रताप राजवाडे (फील्ड आफीसर),केंद्र प्रभारी श्री कन्हैयालाल, सभी स्टाफ एवं समस्त ग्रामवासी जामपारा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *