तेंदूपारा में आज गणेश पंडाल निर्माण कार्य को लेकर भूमिपूजन किया गया है। गणेश पांडाल निर्माण को लेकर क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव से मांग की गई थी। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया
कमरून निशा
जिला सूरजपुर के भैयाथान। विकाशखण्ड भैयाथान के ग्राम पंचायत भैयाथान के तेंदूपारा में आज गणेश पंडाल निर्माण कार्य को लेकर भूमिपूजन किया गया है। गणेश पांडाल निर्माण को लेकर क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव से मांग की गई थी। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया है।

उक्त भूमिपूजन के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य बगैर किसी भेदभाव के किए जाएंगे। वे लगातार गांव के विकास कार्य को लेकर प्रयासरत है। इसी को लेकर आज ग्राम भैयाथान व समौली के ग्रामीणों के द्वारा प्रत्येक वर्ष यहां गणेश पूजन त्यौहार मनाया जाता है।और यहां पंडाल नही होने से पूजन में कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता था।जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े से पंडाल निर्माण को लेकर मांग की गई थी जिसको लेकर विधायक ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए पंडाल निर्माण कार्य को लेकर एक लाख की राशि स्वीकृत की गई ।जिसका आज भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान तकनिकी सहायक रविकांत सोनी, सचिव आनद प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष प्रताप सिंह, दीपेश नाविक, समोली सरपंच कौशल ,राजेश देवांगन सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

