नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 19 से 23 दिसम्बर तक कोरबा लोक सभा क्षेत्र के कोरिया व एमसीबी जिले के प्रवासफोटो -नारायण चंदेल
kamrun nisha
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 19 से 23 दिसम्बर तक कोरबा लोक सभा क्षेत्र के कोरिया व एमसीबी जिले के प्रवास
-नारायण चंदेल
बैकुंठपुर – छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भातरीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 19 दिसम्बर से दिनांक 23 दिसम्बर तक कोरबा लोकसभा क्षेत्र पर रहेंगे। एमसीबी जिले में 19 दिसम्बर को भरतपुर-सोहनत, 20 दिसम्बर को मरवाही, 21 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़, 22 एवं 23 दिसम्बर को कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान भाजपा कार्याकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे तथा जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। प्रवास कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्रीमती चम्पा देवी पावले, पूर्व श्यामबिहारी जायसवाल पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत वे दिनांक 24 एवं 25 दिसम्बर को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। 26 दिसम्बर को जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनांक 27 से 30 दिसम्बर तक कोरबा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

