स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सत्ता की रेस में 2018 में चूक गए थे। सीधे तो नहीं लेकिन बीच-बीच में उनकी दावेदारी सामने आती रहती
– टीएस सिंह देव के बयान से छत्तीसगढ़ में खलबली……
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सत्ता की रेस में 2018 में चूक गए थे। सीधे तो नहीं लेकिन बीच-बीच में उनकी दावेदारी सामने आते रहती है। भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर उन्होंने अपनी दावेदारी से खलबली मचा दी थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। उससे पहले वहां के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का एक बयान सामने आया है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। टीएस सिंह देव ने कहा है कि मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूँगा।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव 2023 में होने हैं। इससे पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सीएम पद की रेस में एक समय में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव थे। बाजी भूपेश बघेल जीत गए थे। हिमाचल चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल की स्थिति पार्टी में और मजबूत हुई है। ऐसे वक्त में वहां के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य का फैसला लूंगा। मैंने अभी तक कुछ सोचा नही।
गौरतलब है कि भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच कथित तौर पर अनबन की खबरें आती हैं। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एमपी आकर दोनों ने एकजुटता दिखाई थी। टीएस सिंह देव और भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ पैदल चलते नजर आए थे। वहीं, दोनों छत्तीसगढ़ में भी दोनों कई कार्यक्रमों में साथ देखे गए हैं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में टीएस सिंह देव का जनाधार अच्छा है। चुनाव से पहले आए उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे

