Monday, October 19, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़

अतिथि शिक्षक को किया गया कार्य से पृथक.

kamrun nisha

अतिथि शिक्षक को किया गया कार्य से पृथक

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 02 जनवरी 2023/ ओएसडी जिला शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने बताया कि विकासखण्ड खड़गवां के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जरौंधा में अध्ययनरत छात्राओं के द्वारा महेन्द्र कुमार वैष्णव, अतिथि शिक्षक (अंग्रेजी) की शिकायत प्राचार्य से की गई थी जिसमें उक्त अतिथि शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र बातें, मजाक एवं उनकी पीछा करना और मना करने पर धमकी देने की बात संज्ञान में आयी। छात्राओं के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां के द्वारा कराई गई। जांच के दौरान शिकायत में उल्लेखित बातें सही पायी गई। जिसपर ओएसडी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राचार्य को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में प्राचार्य द्वारा शाला विकास समिति की बैठक कर उक्त अतिथि शिक्षक को कार्य से पृथक कर दिया गया है और पुलिस थाना खड़गवां में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित मेें सूचना दी गई है।