भाजपा में जश्न का माहौल 2023 के लिहाज से कांग्रेस के लिए यह शुभ संकेत नही है, भाजपा समर्पित बंदना विजय राजवाड़े ने मारी बाजी जीत का जश्न शुरू हो गया

kamrun nisha

कोरिया जिला क्षेत्र की जनता जनार्दन ने साबित कर दिया की पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े और उनकी पुत्रवधू कोरिया जिला क्षेत्र की जनता जनार्दन के दिल में दिमाग में रहते हैं साबित कर दीया जनता ने

बड़ी ब्रेकिंग::2023 सेमीफाइनल…भाजपा की वंदना राजवाड़े लगभग 10 हजार वोटो से आगे…कांग्रेस फिलहाल तीसरे में…कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पड़ी भारी…भाजपा में जश्न का माहौल…

भारतीय जनता पार्टी की मेहनत रंग लाई वंदना विजय राजवाड़े को दे रहे बधाई एवं शुभकामनाएं।


सत्ता का सेमीफाइनल कहे जाने वाले जिला पंचायत उपचुनाव क्रमांक 06 में भाजपा प्रत्याशी वंदना राजवाडे ने अभी तक 75 पोलिंग बूथ के रुझानों के अनुसार लगभग 16,016 हजार मत प्राप्त कर लगभग 10 हजार मतों की भारी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं गोंगपा के सुखनन्दन मिंज तकरीबन 6000 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर कांग्रेस के संजय टोप्पो 4086 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। इस चुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गम्भीरता से चुनाव मैदान में नजर नही आए। इसकी बडी वजह पिछले 3 सालों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी अपेक्षा रही है। विधायक अम्बिका सिंहदेव के अथक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस अभी तक तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

शैलेश शिवहरे कृष्ण बिहारी जयसवाल देवेंद्र तिवारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का मेहनत सफल हुआ सभी ने दी बधाई वंदना रजवाड़े को

वही भाजपा की पूरी टीम व पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यह उपचुनाव जिपं सदस्य विजय राजवाड़े के निधन पश्चात इस उप चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े की पुत्रवधू वंदना राजवाडे को टिकट दिया था। वही परिणाम आते ही भाजपा में जश्न का माहौल चालू हो गया है। 2023 के लिहाज से कांग्रेस के लिए यह शुभ संकेत नही है। कार्यकर्ताओं को मना कर गहरे मन्थन की जरूरत है। पर राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि अब काफी देर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.