कालरी की नौकरी से छुट्टी लेकर कर्मचारी लगा सैनिटाइजर छिड़काव में जन सेवा के जज्बे का अद्भुत मिसाल…… स्वयं के पैसे से जनहित हेतु मंगाया सैनिटाइजर…… एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र का है कर्मचारी…… संवेदनशील महाप्रबंधक और संवेदनशील कर्मचारी की जुगलबंदी

धीरज गुप्ता चरचा कालरी……. वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के विरुद्ध देश में हर नागरिक अपने अपने स्तर पर मेहनत कर रहा है संकट की इस घड़ी मैं चर्चा कालरी के कर्मचारी मोहम्मद उमर उर्फ लाला ने सेवा की अद्भुत मिसाल पेश कर यह सोचने को मजबूर कर दिया कि यदि हम सभी नागरिक इसी तरह कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमें यह सुनने को मिलेगा कि भारत में कोराना से संक्रमित एक भी नागरिक नहीं है चरचा कालरी मैं इलेक्ट्रीशियन कैटिगरी 4 के पद पर कार्यरत वार्ड नंबर नौ के निवासी मोहम्मद उमर उर्फ लाला ने जनसेवा करने हेतु रही है

कालरी के कार्य से 15 दिनों की छुट्टी ले ली और अपने स्वयं के पैसों से सैनिटाइजर मंगा कर स्वयं ही कालोनियों में छिड़काव करने लगे मोहम्मद उमर उर्फ लाला ने अपने साथ अपने खर्चे पर एक सहयोगी को भी रखा है

इस प्रकार यह जन सेवा के जज्बे से ओतप्रोत दोनों जनसेवक रात दिन अपने काम पर लगे हुए हैं इन्हें न तो चुनाव लड़ना है और ना ही अपनी पब्लिसिटी करनी है इन्हें तो मतलब सिर्फ

जनसेवा के अपने जज्बे को अंजाम तक पहुंचाने की है मोहम्मद उमर उर्फ लाला चरचा कालरी के गरीबों के आशियाने झोपड़ी वाली बस्तियों में जहां गाड़ी जा नहीं सकती वहां अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा

कि मैं सिर्फ कालरी क्षेत्र ही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर काम करूंगा जनहित की सोच के साथ मोहम्मद उमर के द्वारा किया जा रहा है इस सामाजिक कार्य की सर्वत्र सराहना की जा
