स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात गार्ड ने मारी? हालत गंभीर,

स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात गार्ड ने मारी? हालत गंभीर,

kamrun nisha

Health Minister Naba Das: ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा दास को गोली मार दी गई। झारसुगुड़ा के विधायक रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर मौजूद थे, जहां एक पुलिसकर्मी ने उनके सीने पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दास को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी का नाम गोपाल दास बताया गया है, जो कि एएसआई पद पर तैनात है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ब्रजराजनगर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही कार से नीचे उतरे, एएसआई गोपाल दास ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सुरक्षाकर्मियोंं ने तुरंत आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। साथ ही, गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्य मंत्री को भी अस्पताल ले जाया गया। अभी तक उनकी हालत की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर विरोध करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की हालत बेहद गंभीर है, जिसके चलते उन्हें एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.