Saturday, October 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

संजय अग्रवाल बैकुंठपुर ग्राम सलका के निवासियों को तत्काल उपलब्ध कराया जाये राशन – संजय अग्रवाल *

कमरून निशा
ग्राम पंचायत सल्का के लोगों को 4 माह से राशन नहीं मिला है यह जानकारी जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह को शिकायत मिलने पर ग्राम के दौरे में मिली उनको यह पता चला कि लगभग 95 लोगों को राशन फ़रवरी माह से उपलब्ध नहीं हुआ है जिसकी लिस्ट उनके पास है जिनको फरवरी माह से चना शक्कर भी नहीं मिला है इस सम्बंध में फ़ूड इन्स्पेक्टर और एसडीएम से बात करने के बाद भी ग्राम वासियों के द्वारा शासन से कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्राम पंचायत हल्का के समस्त ग्रामवासी बहुत परेशान हैं ऐसी जानकारी मिली है कि

गणेश राजवाड़े के द्वारा संचालित सोसाइटी में शासन प्रशासन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है शासन प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों से इस ओर तत्काल ध्यान देने एवं राशन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है, महिलाओं को आंगनबाड़ी में जो राशन देना था और स्कूलों में जो वितरण होना था वह भी वितरण नहीं हुआ है फ़ूड इन्स्पेक्टर का कहना है कि हमने सामग्री उपलब्ध करा दी है सभी अधिकारियों को इस की जानकारी होने के बाद भी इस विषम परिस्थिति में भी जब की लोग लॉकडाउन में हैं और राशन की नितांत आवश्यकता है, महामारी के इस समय जब सभी लोग राशन उपलब्ध कराने के लिए सजग हैं उसके बाद भी ग्राम पंचायत सलका के लोगों को शासन द्वारा राशन नहीं उपलब्ध करा पाना और हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाना

अत्यंत दुखद है कलेक्टर कोरिया को इस ओर ध्यान देने की एवं इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल सभी ग्राम वासियों को राशन उपलब्ध कराने की मांग भाजपा नेता संजय अग्रवाल के द्वारा की गई है। आशंका यह भी है कि कहीं चावल देकर और सोसायटी संचालक द्वारा अंगूठा शक्कर और चना में तो नहीं लगवाया जा रहा है तत्काल इसकी जांच कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है और यदि आवश्यकता हो तो 95 हितग्राहियों की लिस्ट प्रशासन को तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी।

मैंने फ़ूड ऑफ़िसर श्री टोप्पो जी से इस बारे में बात करना चाहा लेकिन उनका फ़ोन स्विच ऑफ़ आया – संजय
[ संजय अग्रवाल बैकुंठपुर भैया: पंचनामा नायब तहसीलदार अंकिता पटेल हल्का पटवारी प्रीतम बेक़ और ग्राम वसियों की उपस्थिति में तैयार किया गया।