Saturday, October 17, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़राजनंदगांव

नगर पंचायत गंडई गरीबों की मदद के लिए सुन्नी मुस्लिम जमात गंडई आये आगे कोरोना राहत कोष में दिये 26850 /- की राशि वर्तमान में देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से जूझ रही है।

राशिद जमाल सिद्धकी

लॉक डाउन के कारण विशेष कर गरीब मजदूर ज्यादा परेशान हो रहे है। इस पर नगर पंचायत गंडई के कमर्चारी डोर टू डोर जाकर गरीबों के लिये भोजन की व्यवस्था कर रहे है ताकि कोई भी गरीब भुखा न रहे । नगर पंचायत गंडई में नगर के सभी समाज आगे आकर गरीबों को राशन मुहैय्या कराने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी तारतम्य में नगर के सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा आगे आकर गरीबों की राशन के लिये कोरोना राहत कोष में 26850/- की राशि नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार एवम उपाध्यक्ष जाबिद खान को सुन्नी जमात के लोगों ने राहत कोष की राशि सौपे ।

इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के मो. अय्यूब कुरैशी, हसन खान, शेख चाँद
परवेज मेमन, असीर खान, शेख कलीम मो. , समद खान
तबरेज खान, ताजू खान गोरी फिरोज खान,परवेज खान, रियाज शेख, यूसुफ खान, गोलू भाई व समाज के अन्य लोगों ने आगे आकर योगदान दिये।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री ताम्रकार ने मुस्लिम समाज को धन्यवाद देते हुये कहा कि ऐसे कठिन समय मे हर वर्ग हर समाज के लोगों की मदद आ रही है । मैं सभी समाज और हर वर्ग के लोगों का दिल से धन्यवाद देता हूं
और उम्मीद करता हु कि ऐसे विकट परिस्थितियों में सभी वर्ग के लोग आगे आकर अपना योगदान देते रहेंगे।