डॉ राकेश शर्मा ने किया सराहनीय कार्य
kamrun nisha

डॉ राकेश शर्मा ने किया सराहनीय कार्य
रेलवे स्टेशन में मृत अवस्था में पड़े विनय कुमार राजवाड़े के पार्थिव शरीर को भिजवाया उनके गृह ग्राम बड़े कलुआ
डॉ शर्मा अस्पताल की एंबुलेंस ने पार्थिव शरीर को पहुंचाया उनके गृह ग्राम
बैकुंठपुर कोरिया
आज सुबह बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन में एक घटना घटी जिसमें विनय कुमार राजवाडे के परिजन विनय कुमार राजवाडे का उपचार करा कर रायपुर से लौट रहे थे
विनय कुमार राजवाडे बेहोशी की हालत में थे बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन में जब वे उतरे और उनके बेटे ने देखा कि उनके पिता विनय कुमार राजवाड़े जोकि बेहोशी की हालत में ही है
उसके बाद डॉ राकेश शर्मा जो कि अपने निजी कारणों की वजह से रेलवे स्टेशन गए थे उनको देखने के बाद विनय कुमार रजवाड़े के परिजन उनके पास गए और उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी विनय कुमार रजवाड़े जिनको हम लोग इलाज करा कर आज घर ले जा रहे हैं वे बेहोश है
डॉ शर्मा ने मरीज को जब देखा तो वह मरीज मृत अवस्था में थे उसके बाद डॉ राकेश शर्मा ने अपनी मानवता के नाते अपने अस्पताल (शर्मा अस्पताल)★बैकुंठपुर की एंबुलेंस को बुलाकर विनय कुमार रजवाड़े के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम बड़े कलुआ भेजा
साथ ही डॉ राकेश शर्मा ने विनय कुमार राजवाड़े की मृत आत्मा के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भगवान इस दुख की घड़ी उनके परिवार एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

