कोरियाछत्तीसगढ़

जेई चंद्रा, बिजली विभाग एवं समस्त जनता के सहयोग से बना प्रसाद के रूप में महाभोग खाए महाशिवरात्रि के दिन इस रंग का फूल चढ़ाकर भोलेनाथ से बोल दें अपनी मनोकामना, जल्द होगी पूरी धर्म आध्यात्म

स्टेट हेड कमरून निशा

बिजली विभाग के अधिकारी जेई चंद्रा के द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग के सहयोग से एवं बैकुंठपुर की जनता जनार्दन के सहयोग से आज महाशिवरात्रि के दिन महाभोग का आयोजन किया गया है जो भी व्यक्ति पूजा करने आए प्रसाद खाएं और सभी को खिलाएं जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय के अंतर्गत बिजली विभाग प्रांगण में भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि के दिन इस रंग का फूल चढ़ाकर भोलेनाथ से बोल दें अपनी मनोकामना, जल्द होगी पूरी
धर्म आध्यात्म।

बिजली विभाग के प्रांगण में शिव मंदिर में की जा रही है पूजा अर्चना समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा

बिजली विभाग के जेई चंद्रा के द्वारा बताया गया महाशिवरात्रि पूजा की विशेषता हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गौरी मैय्या कि भोलेनाथ संग शादी हुई थी। शिव भक्त इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस बार यह पर्व 18 फरवरी, शनिवार के दिन पड़ रहा है।

महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवाभिषेक करते हैं और उनकी सच्चे मन से भक्ति करते हैं और प्रयासरत रहते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न कर सकें। इसके अलावा इस दिन लोग अपनी इच्छा पूर्ति की कामना भी करते हैं। हालांकि इसके अलावा अगर किसी की विशेष मनोकामना है तो वो कुछ खास चीजें इस दिन कर सकते हैं और भोलेनाथ को मना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो बातें-

व्रत करना

महाशिवरात्रि के दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ व्रत का भी महत्व है। इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें व भोलेनाथ की पूजा करने के साथ ही उनके सामने व्रत करने का संकल्प लें। मान्यता अनुसार जो लोग भोलेनाथ के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं उनकी मनोकामना जल्द पूरी होती है।

शिवरात्रि के दिन पहनें इस रंग के कपड़े

मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा यदि हरा या फिर सफेद रंग पहन कर की जाए तो बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि हरा रंग हरियाली को दर्शाता है और सफेद शांति को। हालांकि अगर आपके पास ये रंग के कपड़े नहीं हैं तो आप साफ सुथरे कपड़े जरूर पहनें और फिर पूजा करें।

शिवलिंग की पूजा

महाशिवरात्रि के दिन घर पर शिवलिंग लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

भोलेनाथ को चढ़ाएं इस रंग के फूल

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। इस दिन पूजा में उनकी प्रिय वस्तुएं चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। चढ़ाएं ये चीजें- अक्षत, चंदन, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र और दही के साथ-साथ लाल-सफेद फूलों को पूजा में सम्मिलित करना शुभ मानते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी जेई चंद्रा के द्वारा समस्त कोरिया जिला के एवं बैकुंठपुर क्षेत्र के अंतर्गत सभी जनता जनार्दन को बिजली विभाग के द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी गई महाशिवरात्रि के अवसर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *