जमीदार योगेश शुक्ला ने रखा होली मिलन समारोह वरिष्ठ जन का सम्मान टोपी पहना कर फूलों की खेली गई होली राधा कृष्ण जी की की गई पूजा आराधना नन्ही सी बिटिया रानी की गई स्वागत

जिला कोरिया रनई के जमीदार योगेश शुक्ला के निवास पर सभी को किया आमंत्रित होली मिलन समारोह में अपने पूर्वजों के परंपरा को बरकरार रखते हुए जमीदार योगेश शुक्ला के द्वारा एवं शुक्ला परिवार के द्वारा राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना की गई उसके उपरांत सभी बड़े छोटों को टोपी पहना कर स्वागत किया गया एवं होली समारोह का शुरुआत की गई एवं फूलों की होली खेली गई जिस तरीके बिंद्रावन में गुलाब के फूलों की होली खेली जाती है उसी तरीके जमीदार योगेश शुक्ला के होली मिलन समारोह में गुलाब के फूलों की होली खेली गई भाईचारे का परचम लहराया

गया एक दूसरे से गले मिले होली मिलन की शुभकामनाएं दी गई समस्त शुक्ला परिवार के द्वारा क्षेत्र की जनता भारी संख्या में होली मिलन समारोह में उपस्थित रहे जलपान की व्यवस्था भरपूर की गई क्षेत्र की जनता के लिए एक भाईचारे का मिसाल कायम करते हुए शुक्ला परिवार सभी के दिलों में राज कर रहे ऐसे हैं शुक्ला परिवार और योगेश भैया बस नाम ही काफी है…जिनका नाम सुनते ही जहन में एक दबंग व कुशल नेतृत्वकर्ता लीडर की तस्वीर उभर कर सामने आती है..

कोरिया टाइगर योगेश शुक्ला… योगेश शुक्ला माने कांग्रेस… कांग्रेश के आधार स्तंभ माने जाने वाले योगेश शुक्ला शुक्ला ने विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखकर खून-पसीने से सींच कर आज इस मुकाम पर ला खड़ा किया है कि पूरे जिले में कांग्रेस का ही वर्चस्व है… यदि यह कहा जाए कि सभी को साथ लेकर चलने की कला व ओजस्वी वक्ता के रूप में महारत हासिल करने वाले इस शख्स ने कांग्रेस की नई इबारत लिखने का कार्य किया है ।
मास्टर की नौकरी छोड़ राजनीति में आए- कोरिया जिले के रनई जमीदार और ओरिया टाइगर योगेश शुक्ला राजनीति में आने के पहले शिक्षक रहे। लेकिन पूरा परिवार शुरू से ही राजनीतिक रूप से कांग्रेस के लिए समर्पित रहा है और इनके दादा स्वर्गीय हनुमान प्रसाद शुक्ल 30 वर्षो तक रिकॉर्ड लंबे समय तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें शिक्षक की नौकरी रास नहीं आई और अपनी लाख रुपए की सैलरी वाली मास्टर की नौकरी छोड़कर योगेश शुक्ला राजनीति में कूद पड़े और अपना सर्वस्व जीवन कांग्रेश के लिए समर्पित कर दिया।
रनई क्षेत्र से मिलती है कांग्रेस को भारी लीड- कांग्रेस के कद्दावर नेता और रमेश जमीदार योगेश शुक्ला के ग्रह ग्राम से लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव सभी में भारी भरकम लीड कांग्रेस प्रत्याशी को मिलती है यह योगेश शुक्ला के नेतृत्व का कमाल है… इतना ही नहीं पंचायती चुनाव में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत और जनपद सदस्य को 90 से 95 फीसदी मत यहीं से मिलते हैं। इसकी वजह यह भी है कि रनई का शुक्ला परिवार पटना 84 क्षेत्र के लोगों के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं और सभी जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते हैं। यही वजह है कि इनका वर्चस्व एक अभेद जिले के रूप में बना हुआ है। यही वजह है कि बीते कार्यकाल में जब भाजपा की सरकार रही तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इस अभेद किले को भेजने के लिए अपनी विकास यात्रा रनई से आरंभ किए थे लेकिन इसके बाद भी इस किले में सेंध तक नहीं लगी।

कुशल नेतृत्वकर्ता की जोरदार पहचान- कोरिया कांग्रेस में योगेश शुक्ला की पहचान एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अमिट छाप छोड़ चुके है। है।
योगेश के सैकड़ों समर्थक- यह योगेश शुक्ला के व्यवहार कुशलता वह नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि उनके सैकड़ों समर्थक पार्टी में मौजूद हैं उनकी एक आवाज पर पल भर में भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है उनके एक छोटे से कार्यक्रम में इतनी भीड़ इकट्ठा होती है जो किसी मंत्री के कार्यक्रम को भी शर्मिंदा कर दें।
आपको बता दें कि जमीदार योगेश शुक्ला एवं शुक्ला परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह मे सभी का मान सम्मान किया गया शुक्ला परिवार के द्वारा और होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई योगेश शुक्ला भैया के द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को एवं नन्ही सी बिटिया रानी की स्वागत की गई आज होली मिलन समारोह में बिटिया रानी को ढेर सारी शुभकामनाएं योगेश शुक्ला राजेश सिंह अस्तित्व शुक्ला अभिषेक शुक्ला एवं समस्त शुक्ला परिवार के द्वारा होली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई समस्त क्षेत्रवासियों को

