रंग पंचमी होली मिलन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समारोह आयोजित, देवतुल्य जनता खूब झूमी :रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया।

रंग पंचमी होली मिलन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समारोह आयोजित, देवतुल्य जनता खूब झूमी :रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया। खड़गंवा :होली के शुभ अवसर पर आयोजित रंग पंचमी के अवसर पर मां महामाया के नगरी चंनवारीडाड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे महिला मोर्चा मंडल खड़गंवा जिला एमसीबी के द्वारा भाई चारा और सद्भावना के साथ एक दूसरे के उपर अबीर रूपी गुलाल लगाकर अपनी भावना को बाटा गया और पुरानी से पुरानी बातो को भुला कर एक दूसरे को गले मिला गया।भाजपा महिला मोर्चा खंडगवा ब्लॉक जिला एमसीबी के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से खंडगवा पंचायत के आंधीवर गांव में मनाया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी,रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, जनपद अध्यक्ष सोनमती , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जया मरावी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा जी, गौरी हाथगेन जी, सुनीता जी, मनेंद्रगढ़ से रूबी पासी जी, जिला उपाध्यक्ष बड़े भैया जनार्दन साहू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, राम लखन साहू जी वर्तमान मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू जी ,भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर होली मिलन उत्सव का आनंद लिया गया इस दौरान बाबू भगत जी और उनकी टीम के द्वारा शानदार अपने गीतों और डांस से देवतुल्य ग्रामीण जनता को बांध के रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.