मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, दिव्यांग जोड़ा भी शामिल.

kamrun nisha

महिला बाल विकास के अधिकारी वितबाला श्रीवास्तव एवं समस्त क्षेत्र की जनता अधिकारी बारात में शामिल मुख्यमंत्री विवाह योजन के तहत निकली बारात किया गया बारातियों का स्वागत परंपराओं को निभाया गया

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, दिव्यांग जोड़ा भी शामिल।

कोरिया कलेक्टर ने दिए दूल्हा दुल्हन को शुभकामनाएं एवं समस्त जनों ने दिए शुभकामनाएं विवाहिक जीवन की, जिला पंचायत सदस्य वंदना विजय राजवाड़े

कोरिया /मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के लाइवलीहुड कॉलेज कैंपस, सलका में आयोजित सामूहिक विवाह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल रहा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग अनुपमा सिंह वितबाला श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी खुशबू तिवारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रति जोड़े 25 हजार रूपए का प्रावधान है। जिसमें 5 हजार रूपए भोजन एवं व्यवस्था, प्रोत्साहन हेतु चेक राशि 1 हजार रूपए चेक के माध्यम से एवं शेष राशि की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है।

भारी संख्या में बराती नाचते गाते झूमते निकली बारात

इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। बजट 2023-24 के अंतर्गत योजना के तहत 25 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.