गुणवता विहीन सड़कें, भवन,जल जीवन ज्योति मिशन के कार्य। -जनहित के लिए बनाए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीनता आखिर कब तक देखिए पूरी रिपोर्ट।

संवाददाता -जिशान अख्तर
लोकेशन -केल्हारी
दिनांक 5.4.2023
-गुणवता विहीन सड़कें, भवन,जल जीवन ज्योति मिशन के कार्य।
-जनहित के लिए बनाए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीनता आखिर कब तक देखिए पूरी रिपोर्ट।
-शासन प्रशासन जहां जनहित के कार्यों में लाखों करोड़ों खर्च करती है फिर कार्य गुणवत्ता विहीन क्यों होते हैं आखिर पैसे तो जनता के टैक्स से ही आते हैं फिर जनता के लिए बनाए गए।

जनहित कार्यों जैसे सड़क निर्माण,भवन,पुल पुलिया आदि की गुणवत्ता को अनदेखी क्यों की जाती है जो महज़ कुछ दिनों में ही जर्जर हो जाते हैं। और अपनी हालत बयां करते नजर आते हैं समस्या उसे होती है जिसे इस्तेमाल करना है बनाने वाले का क्या । केल्हारी तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत केंलुआ के आश्रित ग्राम श्रीरामपुर में विधायक निधि द्वारा प्रदत्त सी,सी सड़क निर्माण जारी है ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है

संवाददाता वहां पहुंची तो आज काम बंद था हमने पाया कि कार्यों में कुछ कमियां हैं कुछ रोड को बेस लेबल से बनाया जाएगा कुछ बना हुआ है जिसमें कोटिंग की जाएगी इस निर्माणाधीन सड़क की मजबूती कुछ दिनों में खुद बयां करेगी।
देखना ये है की रोड ग्रामीणों के लिए कितना उपयोगी साबित होगी।
फाइनल विओ-देखते हैं शासन प्रशासन का इस ओर क्या प्रयास होगा।
