कलेक्टर ने किया केल्हारी मुख्य बाजार में किये जा रहे सैनिटाइजेशन का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटा राशन

कमरून निशा

कोरिया अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के उप तहसील क्षेत्र केल्हारी स्थित मुख्य बाजार में किये जा रहे सैनिटाइजेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर लगातार सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज करवाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने बाजार में दुकानदारों को सुरक्षा हेतु मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग तका पालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने यहां दो बुजुर्गों सुखदेव एवं नानबाई को राशन प्रदाय किया। राशन प्राप्त कर उन्होंने कलेक्टर से कहा कि वे राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हैं कि इस संकट के समय में भी जनता की भलाई और आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है।

राशन के साथ ही कलेक्टर ने उन्हें कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का भी वितरण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने एवं लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.