अतिक्रमण शुरू,नपा के द्वारा तलाब के दोनो किनारे दुकानों को हटाने में नपा प्रशासन फेल करोड़ों रुपए की सब्जी मार्केट पौनी पसारी बाजार में दुकानों को शिफ्ट करवाने में नपा फेल।

जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय के अंतर्गत एवं नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत की हम बात कर रहे हैं जोड़ा तालाब के किनारे सब्जी दुकान लगाए हुए हैं ।

उन दुकानों को हटवाने मे नगर पालिका प्रशासन फेल हैं नगर पालिका के अधिकारी सक्षम नहीं है जहां पर करोड़ों रुपए की सब्जी मार्केट बनाई गई है उस जगह में ना के बराबर दुकानें लगती है और पूरी सब्जी मार्केट में जो सेट बना हुआ है वहां पर गाड़ियां गाय बकरी कचड़े कबाड़ यही दिखाई दे रहा है दुकानों को सब्जी मार्केट पौनी पसारी में शिफ्ट करवाने में फेल नजर आ रही है यह हम नहीं कह रहे हैं हम आपको दिखा रहे हैं


करोड़ों रुपए का सब्जी मार्केट सेट एवं पौनी पसारी सेट बेकार दिखाई दे रही
बैकुंठपुर नगर पालिका अधिकारी सब्जी की दुकानों को शिफ्ट करवाने में सक्षम नहीं आने जाने वाले राहगीर को परेशानी दुर्घटना का संकेत बना रहता है भीड़ होने पर।

पौनी पसारी बाजार योजनाओं का बैकुंठपुर कोरिया में नहीं हो रहा संचालन
बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी पौनी पसारी हाट बाजार में नहीं लग पा रही हैं दुकान नगर पालिका अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराते हुए

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना पौनी पसारी बाजार बेरोजगारों एवं स्थानीय लोगों के लिए बाजार चालू करने की महत्वपूर्ण योजना मे लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी आज तक पौनी पसारी बाजार का संचालन नहीं किया जा रहा है जब कभी जिले में नेताओं का दौड़ा होता है अतिक्रमण के माध्यम से पूरी दुकान पूरी रास्ता है एकदम साफ करवाया जाता है एक दुकाने नहीं दिखती आज क्या बात है की नगर पालिका प्रशासन रास्ते गलियों में लगे हुए दुकानों को हटवाने में फेल नजर आ रही है अतिक्रमण का खेल बना के रख दिए कोरिया जिले में गरीब तबके के लोगों को छोटी-छोटी दुकानें भी तो बनाकर नहीं दी जा रही है और जो बना हुआ है उसमें दुकानों को शिफ्ट करने की आदेश कब देंगे और कब करवाएंगे।

