सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जवानों ने दिया प्रशिक्षणहोटल गंगा श्री एवं सिनेप्लेक्स के कर्मचारी हुए प्रशिक्षित.

kamrun nisha

सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जवानों ने दिया प्रशिक्षण
होटल गंगा श्री एवं सिनेप्लेक्स के कर्मचारी हुए प्रशिक्षित
मुख्यालय नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं रायपुर के आदेशानुसार 14 से 20 अप्रैल 2022 तक आग सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा प्रथम दिवस फायर सर्विस में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में मौन धारण कर सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई।


शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के गंगा श्री होटल, श्री रेस्टोरेंट एवं सिनेप्लेक्स में जाकर जिला सेनानी शेखर नारायण बोरवणकर के निर्देश पर अग्निशमन के जवानों द्वारा होटल एवं सिनेप्लेक्स के कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं आग पर काबू पाने के लिए विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान होटल गंगा श्री के संचालक आस्तिक शुक्ला, प्रवीण राजवाड़े, अमित पटेल, सलमान सिंह, सुदर्शन सिंह, जे.पी. राजवाड़े, राजेश एवं अनुप व अग्निशमन दल से नायक भूपेश साहू, सैनिक राजेश कुमार, राजेंद्र, कुंवर सिंह, विनोद खलखो, अजय बड़ा, फायरमैन केशव कुलदीप एवं यातायात लांस नायक महेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.