Saturday, October 17, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़बस्तर

स्वेच्छानुदानमद आर्थिक सहायता लोगों को दिला रही राहत _ 31 लोगों को स्वेच्छानुदान अनुदान मद से 5 -5 हजार की सहायता

कमरुन निशा
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरी निकाय के विजयवार्ड, गांधीनगर, गंगानगर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के 31 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान मद से विधायक रेखचंद जैन ने पांच -पांच हजार रुपए का धनादेश उनके घर जाकर सौंपा।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विजयवार्ड के चार दिव्यांगों को विजय वार्ड में लाभांवित श्रीमती बालमती मानिकपुरी, श्रीमति पंचमी कश्यप, रतन सेन व अशोक नागे के अलावा दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी मदद दी गई जिसके नाम इंदिरा वार्ड में शिवाकांत दुबे, रोशनी शर्मा, गांधी नगर हरीश यादव, राजकौर, जाहिदा बेगम, कमला, निर्मला यादव, कुंती साहू, अब्दुल जावेद, गंगा नगर वार्ड आबिदा बेगम, रजिया बेगम, सोनमती कश्यप, विमला पानी ग्राही, शबनम बेगम, संध्या पटेल, मंजू मंडावी, मीना साहू, मीना यादव, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जय सिंह कश्यप, संध्या पंसारे, कमली देवांगन, कुंती बाई व नारायण बघेल को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसी

प्रकार 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पति के अजय बक्शी के इलाज के लिए वंदना बख्शी है‌। इसी प्रकार सन्नी नत्थानी को उपचार के 10 हजार तथा साडगुड निवासी कुंदनलता देहारी को शिक्षण व्यवस्था के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। विधायक रेखचंद जैन ने कुल 4 लाख 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया।