कोरियाछत्तीसगढ़

प्रेस क्लब कोरिया और श्रमजीवी ने अध्यक्ष कमलेश शर्मा का हर्षपूर्वक मनाया जन्मदिन।

प्रेस क्लब कोरिया और श्रमजीवी ने अध्यक्ष कमलेश शर्मा का हर्षपूर्वक मनाया जन्मदिन

बैकुंठपुर कोरिया/ स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष कमलेश शर्मा का जन्मदिन प्रेस क्लब एवम श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों द्वारा सहर्ष मनाया गया। इस अवसर पर सम्यक क्रांति के संपादक दुष्यंत कुमार ने कहा कि कमलेश शर्मा जी के नेतृत्व में प्रेस क्लब ने विगत कई वर्षों से उल्लेखनीय कार्य किया है।वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभाग प्रमुख विनोद शर्मा ने कहा कि मैं कमलेश भाई से वर्षों से परिचित हूं जिन्होंने प्रेस क्लब कोरिया के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव एस के रूप ने कहा कि प्रेस क्लब कोरिया कमलेश शर्मा की उल्लेखनीय कार्यों के लिए ही जाना जाता है। क्लब ने जगराता जैसे विभिन्न स्वच्छ मनोरंजन के कार्यक्रम करवाए हैं जिसमें श्री शर्मा और प्रेस क्लब का कुशल नेतृत्व सामने आया है।

कमलेश शर्मा भैया जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं


इसी तरह श्रमजीवी के जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब कोरिया भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा अनूप बढ़िया ने कहा कि हम लोगों ने कमलेश शर्मा के नेतृत्व में कई बड़े बड़े आयोजन किए हैं आगे भी ऐसे कार्य होते रहेंगे।उपाध्यक्ष यशवंत राजवाड़े ने कहा कि अध्यक्ष सभी को एक साथ लेकर चलने वाले जमीनी नेतृत्व करता है जिनके साथ कार्य करने का अपना अलग मजा है सदस्य कमरुन्निसा ने कहा कि प्रेस क्लब इसी तरह एकता के सूत्र में बंधकर कार्य करते रहेगा। राजन पांडे ने कहा कि प्रेस क्लब कोरिया ने श्री शर्मा के नेतृत्व में कई बहुमुखी आयाम स्थापित किए हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। कृष्णा सिंह बाबा ने कहा कि प्रेस क्लब एकता की मिसाल कायम करते हुए इतने वर्षों से बेदाग छवि के साथ कार्य कर रहा है विवेकानंद पांडे ने कहा कि प्रेस क्लब कोरिया पत्रकारों को एक सूत्र में पिरो कर विगत वर्षों से रहा है और उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

इस अवसर पर विनोद शर्मा, दुष्यंत कुमार, कृष्ण विभूति तिवारी, एस के रूप, यशवंत राजवाड़े, राजन , कमरुन निशा, नरेश कुमार, ,अनूप बड़ेरिया, राहुल मिश्रा, पंकज पांडे, रूद्र नारायण मिश्रा, प्रवेश द्विवेदी और लाल दास महंत (कल्ला) सहित कई पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *