चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान से खुलेगी कांग्रेस की पोल-कृष्णबिहारी जायसवाल.

kamrun nisha

चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान से खुलेगी कांग्रेस की पोल-कृष्णबिहारी जायसवाल
प्रदेश संगठन के आह्वान पर गौठानों में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी गौठानों मे जिले के नेतागण व पदाधिकारी जाएंगे।वहां पर चौपाल लगाकर गौठानों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे।आमजनता के बीच गौठानों मे हुए निर्माण कार्यों का पंचनामा बनाएंगे तथा बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की पोल खोलेंगे।
श्री जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने गौठान योजना में पूरे प्रदेश में सुनियोजित घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार ने बुरी तरह उलझा कर रख दिया है।आज सरपंच जो ग्राम के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं वो इस गौठान योजना के कारण मुसीबत में फंस गए हैं।केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए दिए जा रहे राशि का राज्य सरकार दुरुपयोग कर रही है। गौठानों में भी केंद्र सरकार के राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है।
ग्राम पंचायतों के अधिकारों को सीमित कर दिया गया है। सरपंचों द्वारा पंचायतों में कराए घे निर्माण कार्यों का भुगतान न मिलने के कारण सरपंच खुद कर्जे में फंसे हुए है।
श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा गौठानों में जाने का कार्यक्रम 20 से 24 मई तक चलेगा।
प्रथम चरण 20 से 22 मई तक पटना मंडल मे पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े, बचरापोंडी में कृष्णबिहारी जायसवाल, कुड़ेली में जिपं सदस्य सुनीता कुर्रे, सलका में जिपं सदस्य वंदना राजवाड़े, बैकुंठपुर में जिपं सदस्य चुन्नी पैकरा, चरचा में नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे एवं सोनहत जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह को गौठानों में जाना है।
द्वितीय चरण में सभी जिला पदाधिकारी एवं अन्य नेतागण गौठानों में जाकर भ्रष्टाचार का पोल खोलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.