कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लिपिकों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी.

kamrun nisha

कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लिपिकों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी

19 मई 2023/ कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने लिपिकों के मध्य पूर्व में किये गये कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यत्न अस्थायी रूप से कार्य विभाजन आदेश जारी किया है।
उन्होंने श्री घनश्याम मिश्रा सहायक ग्रेड 01 को स्टेनो शाखा के साथ गोधन न्याय योजना, एन जी टी एवं सीएस आर योजना, श्री बालेंदु शेखर मिश्रा सहायक ग्रेड 02 एवं श्रीमती किरण टोप्पो को प्रभारी सहायक अधीक्षक शाखा, श्री जीवन मसीह किंडो सहायक ग्रेड 02 एवं श्री अजीत पैकरा सहायक ग्रेड 03 को वित्त शाखा, श्री एम आर यादव सहायक ग्रेड 02 एवं श्रीमती अनिता को राजस्व लेखा शाखा, श्रीमती ललिता पैकरा सहायक ग्रेड 02 को भू अर्जन शाखा एवं अल्प बचत शाखा, श्री नारद मुनी पांडेय को स्थापना शाखा, श्री रविशंकर पाण्डेय सहायक ग्रेड 02 को स्थापन शाखा के साथ प्रपत्र शाखा, श्री राम कुमार राजवाड़े सहायक ग्रेड 02 एवं सितेंद्र नारायण सिंह का प्रतिलिपि शाखा, श्री शिव गोपाल सारथी सहायक ग्रेड 02 को नाजिर शाखा, श्री मोतीलाल वर्मा सहायक ग्रेड 02 को एस डब्लू शाखा के साथ लाईसेंस शाखा, श्रीमती स्वर्णिका तिग्गा सहायक ग्रेड 03 को एस डब्लू शाखा , श्री वीरेंद्र तिवारी सहायक ग्रेड 02 एवं श्री रामलाल राजवाड़े सहायक ग्रेड 03 वरिष्ठ लिपिक शाखा, श्रीमती रीता भगत एवं श्रीमती ललिता कुजूर सहायक ग्रेड 03 को अवाक जावक शाखा, श्री होल साय सहायक ग्रेड 02 एवं श्रीमती शशि किरण सहायक ग्रेड 03 को कलेक्टर वाचक शाखा,श्री योगेश कुमार शिंदे सहायक ग्रेड 02 एवं श्रीमती रश्मि गुप्ता स्टेनो टाइपिस्ट को अपर कलेक्टर वाचक शाखा, सुश्री निराशा श्रीवास को जनगणना शाखा, श्री ज्ञान सिंह सहायक ग्रेड 02 एवं श्री ज्ञान भगत को राजस्व अभिलेखाग़ार, श्री टेकचंद साहू सहायक ग्रेड 03 को स्टेनो के साथ डी एम एफ शाखा, श्रीमती अनिता मिंज सहायक ग्रेड 02 को सूचना का अधिकार शाखा, श्री फारूक मोहम्मद अंसारी सहायक ग्रेड 02 को खाद्य शाखा, श्रीमती सुनीता मिंज सहायक ग्रेड 02 एवं श्रीमती रूपमती सहायक ग्रेड 03 को शिकायत शाखा का प्रभार सौपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.